फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: म्यूरल बताएंगे बाबा नीब करौरी की जीवनगाथा, कैंचीधाम में दीवारों पर बनाएं जाएंगे भित्ति चित्र

Sat, 21 Jun 2025 10:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कैंची धाम में म्यूरल (भित्ति चित्र) बाबा की जीवनगाथा बताएंगे। धाम में सुंदरीकरण योजना के तहत दीवारों पर म्यूरल बनाए जाएंगे। इनमें बाबा नीब करौरी की जीवनयात्रा भी लिखी जाएगी।
विज्ञापन
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंची धाम में म्यूरल (भित्ति चित्र) बाबा की जीवनगाथा बताएंगे। धाम में सुंदरीकरण योजना के तहत दीवारों पर म्यूरल बनाए जाएंगे। इनमें बाबा नीब करौरी की जीवनयात्रा भी लिखी जाएगी। पाथवे पर आकर्षक खंभे लगाकर लाइटिंग की जाएगी। ध्यान केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।

चैलेंज बेस्ड डेवोशनल डेस्टिनेशन (सीबीडीडी) स्वदेश दर्शन योजना के तहत बाबा नीब करौरी कैंची धाम का सुंदरीकरण चल रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 17.85 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। धाम में पाथवे, डिस्पेंसरी, ध्यान केंद्र, करीब 10 हट का निर्माण चल रहा है। सुंदरीकरण के कार्यों के तहत पाथवे पर नैनीताल की ठंडी सड़क की तर्ज पर खंभे लगाकर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। ध्यान केंद्र की छत पर सेल्फी प्वाइंट भी होगा। जहां से श्रद्धालु सेल्फी ले सकते हैं, यहां गार्डन भी बनाया जाएगा।

इन कार्यों के अलावा बाबा के जीवन से जुड़ी बातें भित्ति चित्रों के माध्यम से दीवारों पर उकेरी जाएंगी। विशेष नक्काशी वाले आकर्षक म्यूरल के जरिये बाबा का जन्म स्थान, उनके परिवार, संन्यास लेने, उनको ज्ञान प्राप्त करने, ध्यान, उनके आध्यात्मिक जीवन, भक्ति और उनके प्रमुख शिष्यों के बारे में बताया जाएगा।

कैंचीधाम में चल रहा काम

विज्ञापन

कैंचीधाम में मई से ही सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। पहले स्थायी निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं। इसके बाद अन्य सुंदरीकरण के कार्य होंगे। भित्ति चित्र स्थायी कार्यों के बाद बनाए जाएंगे।

सुंदरीकरण योजना के तहत धाम में बाबा नीब करौरी से जुड़े म्यूरल बनाए जाएंगे। इनमें बाबा के जीवन से जुड़ी गाथा रहेगी। स्थायी कार्यों के बाद इनको बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवीण, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें