फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामपुर रोड पर रफ्तार बनी काल, हादसों ने ली दो युवकों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन लोग जान गंवा रहे हैं। बृहस्पतिवार रात पंचायतघर के पास दो घंटे के भीतर हादसों ने दो युवकों की जान ले ली। इस क्षेत्र में जनवरी से जून तक हादसों में 6 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर के पहाड़गंज, वार्ड नंबर पांच निवासी प्रकाश सिंह दानू (30) किसी कार्य से हल्द्वानी तहसील आए थे। कार्य निपटाकर वह स्कूटी से वापस रुद्रपुर जा रहे थे। रात करीब सवा नौ बजे वह पंचायत घर के पास पहुंचे ही थे कि रामपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एसटीएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक ने एलएलबी की पढ़ाई इस वर्ष पूरी की थी। टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज आर्य ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। उधर इस घटनास्थल से कुछ दूर पहले ही रात 11:30 बजे दूसरा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने गौलापार के किशनपुर रतनपुर नेगी निवासी विनीत (21) की बाइक को टक्कर मार दी। युवक कुछ देर सड़क पर पड़ा रहा। इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीर ने घायल अवस्था में उसे एसटीएच पहुंचाया जहां इलाज के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। दोनों हादसों की वजह तेज रफ्तार रही।



ओवरस्पीड ही रही बीते महीनों में हुए हादसों की वजह
रामपुर रोड पर जनवरी से अब तक हुए हादसों में छह से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी इलाके में अप्रैल में बस ने स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी थी जिसमें उसकी जान चली गई थी। जनवरी में एक्सयूवी की टक्कर से स्कूटी सवार युवक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस की जांच में इन मामलों में घटना की वजह ओवरस्पीड रही थी।
विज्ञापन








2800 से ज्यादा चालान हुए
पुलिस ने जनवरी से अब तक इस मार्ग पर मैनुअल तरीके से 2800 से ज्यादा वाहनों का चालान किया है। प्रत्येक वाहन का 2000 रुपये का चालान हुआ है। इसके बाद भी वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें