नैनीताल। नगर पालिका की ओर से सोमवार से शहर के आंतरिक मार्गों पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मार्ग में रखी भवन निर्माण की सामग्री जब्त की जाएगी एवं भवन निर्माण के निष्प्रयोज्य पाए जाने संबंधित के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल एवं रोहिताश शर्मा की ओर से शहर के आंतरिक मार्गों को लेकर चर्चा की गई। मुख्यत: बरसात से पूर्व नालियों की सफाई आदि किए जाने पर विचार विमर्श हुआ। इसी दौरान मौके पर निर्माण इकाई के प्रमुख ईश्वर बहुगुणा को तलब किया गया। निर्देश दिए गए कि डीएसए समेत अन्य पार्किंग का ठेका होेने के बाद अब पार्किंग ड्यूटी से वापस आए पालिका के एमई अनुभाग से जुड़े कार्मिकों की सूची तैयार कर लें जिससे आंतरिक मार्गों में अभियान चलाया जा सके।
टीएस दीपेंद्र बमोला ने बताया कि टीआई, एसआई आदि अधिकारियों की टीम बना दी गई है। सोमवार से वार्ड दर वार्ड आंतरिक मार्गों में अभियान चलाया जाएगा। पालिका की ओर से मार्ग में पड़ी रेत, बजरी, ईंट आदि निर्माण सामग्री जब्त की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्यों का निष्प्रयोज्य पाए जाने पर चालान किए जाएंगे।