फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पालिका ने पंत पार्क क्षेत्र से फड़ कारोबारियों को खदेड़ा

Thu, 06 Mar 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पालिका की ओर से चलाए गए अभियान के तहत बुधवार को पंत पार्क के सौैंदर्यीकृत क्षेत्र से फड़ कारोबारियों को हटा दिया गया। हालांकि उन्हें पालिका के पास बनाए गए अस्थायी वेंडिंग जोन में जगह दी गई है। पालिका प्रशासन की पहल और कारोबारियों के आंशिक विरोध के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


इन दिनों मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत नयना देवी मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस कार्य के चलते जिला प्रशासन ने फड़ कारोबारियों को वहां से हटाकर पालिका के पास बनाए गए अस्थायी वेंडिंग जोन में फड़ की अनुमति दी है। इधर पंत पार्क के कुछ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने पर फड़ कारोबारी वहां चले गए और रेलिंग पर अपनी चारपाई बांध दी। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को पालिका ने संबंधित लोगों को वहां से हटाया। कुछ फड़ कारोबारियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन सुरक्षा के लिए पुलिस मौके पर थी और कुछ देर बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल तथा ईओ दीपक गोस्वामी भी मौके पर पहुचे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने फड़ कारोबारियों को समझाया। उन्होंने पालिका को भी निर्देश दिए कि पूर्व के चिह्नित तथा सत्यापन कराने वाले 121 फड़ वालों की पालिका के पास व्यवस्था की जाए। टीम में अमन कुमार, विकास, दिनेश रत्नाकर, रवि बहुगुणा, शनि, महेश गैड़ा, दिवाकर, विक्की आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें