नैनीताल। नगर पालिका सभागार में बुधवार को आयोजित समारोह में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में हुए महासंघ के चुनाव में धर्मेश प्रसाद मर्दान को अध्यक्ष, जबकि उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी कमल कुमार, महासचिव की धर्मेंद्र कुमार पवार और उपसचिव की जिम्मेदारी मुकेश कुमार को दी गई। महासचिव के स्वास्थ्य कारणों के चलते चुनाव कमेटी एवं निर्वाचित पदाधिकारियों शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं किया। इस मौके पर सभासद गीता उप्रेती, लता दफौटी, शीतल कटियार, पूरन बिष्ट एवं नामित सदस्य मनोज पवार, मीनू बुधलाकोटी, दिनेश कटियार आदि मौजूद रहे।