फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दोपहर बाद मुखानी को जोड़ने वाले मोटरमार्गों पर लगा जाम

Thu, 27 Nov 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन पर ट्रैफिक रोकने के दौरान तिकोनिया चौराह पर लगी वाहनों की लंबी कतार।    संव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर की प्रमुख सड़कों पर दोपहर बाद वीआईपी मूवमेंट की वजह से यातायात डायवर्जन और वन वे के कारण जाम लगा। सबसे ज्यादा असर मुखानी चौराहा को जोड़ने वाली सड़क पर दिखा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने से रुक-रुककर जाम लग रहा है। अन्य दिनों के मुकाबले बुधवार दोपहर तक यातायात सामान्य रहा। वीआईपी ड्यूटी की वजह से एसटीएच, कैंसर अस्पताल, हीरानगर, जेल रोड, नैनीताल रोड में सतर्कता बरती गई थी। तीन बजे के करीब मुखानी से एसटीएच तक आने वाले वाहनों को धान मिल रोड या नहर के बराबर से भेजा गया। अन्य जगहों पर वाहनों को रोका गया। वीआईपी काफिला जाने के बाद वाहन की संख्या तेजी से बढ़ी तो कुछ वक्त के लिए जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें