फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वास्थ्य शिविर में पहुंची विधायक ने लिया सुविधाओं की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को बीडी पांडे अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विधायक सरिता आर्य ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने मरीजों के साथ लाइन में खड़े रहकर उनको मिल रही सुविधाओं समेत अन्य जानकारी ली। सुबह से शाम तक शिविर में 500 से ज्यादा मरीजों ने जांच कराई।
विज्ञापन


सोमवार को बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 524 मरीजों की जांच की गई। यहां पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, एसीएमओ डाॅ. संजीव खर्कवाल आदि रहे। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि 17 सितंबर से अब तक एक लाख 49 हजार 826 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें