फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेल पटरी की फिश प्लेट चुराने वाले बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - आरपीएफ द्वारा रेल संपत्ति के साथ में पकड़े गए तीन आरोपी।
विज्ञापन
लालकुआं। रेलवे सुरक्षा बल ने मोटाहल्दू में एक कबाड़ी की दुकान से रेल पटरी की फिश प्लेट चुराने वालों को गिरफ्तार किया है। दुकान से चोरी का माल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि तीन युवक सुनसान क्षेत्र में रेलवे की पटरी के बीच से फिश प्लेट निकाल कर कबाड़ी की दुकान में बेचने का काम करते है। जिन्हें आरपीएफ ने दुकान से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भूरा अली निवासी दोपहरिया गेट, थाना पुलभट्टा, किच्छा जिला उधम सिंह नगर, सुमित पाल सागर निवासी वर्मा कॉलोनी लालकुआं और अख्तर निवासी शनि बाजार, थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी शामिल हैं। आरोपियों का पुलिस ने चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें