नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में ओवरटेक करने के दौरान पर्यटकों की बाइक एक दूसरे से टकरा गई। हादसे में पर्यटक चोटिल हो गए। बाद में कोतवाली में दोनों के बीच विवाद हुआ।
मल्लीताल निवासी दिनेश राणा शनिवार दोपहर सूखाताल क्षेत्र से नीचे की ओर आ रहा था। मनुमहारानी होटल के समीप सामने से आ रही बाइक के ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक राणा को मामूली चोटें आई, जबकि दूसरी बाइक में सवार मेरठ निवासी मोहम्मद दानिश का हाथ टूट गया। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल भेजा। उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली आ धमके और जमकर हंगामा काटा। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी, मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।