फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिए कई निर्णय

Fri, 26 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में 40 लाभार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए चयनित किया गया है। जिसमें 5333 रुपया केंद्र सरकार एवं 5 हजार रुपया नगर पंचायत द्वारा दिया जाएगा। जिससे फाइबर के शौचालयों का निर्माण कराया जायेगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन मिश्रा ने नगर में स्वच्छता अभियान पर फोकस करते हुए कहा कि नगर की सीमा से सटे बाहरी क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा तथा सीमा से बाहर दुकान स्वामियों से 20 रुपये मासिक पर्यावरण शुल्क लेकर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की जायेगी।

उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर पंचायत कर्मचारी नहीं है वहां स्वच्छता समिति के सदस्यों से कार्य कराया जायेगा। बैठक में सर्वसम्मति से गर्मियों के सीजन में रेलवे स्टेशन के निकट, तहसील गेट, गांधी पार्क, कोतवाली चौराहा, गुरुद्वारा क्षेत्र व लाइन पार में चिह्नित 6 स्थानों पर आरओ युक्त शीतल पेयजल की मशीन लगायी जायेगी।
विज्ञापन


 बैठक में नगर पंचायत की आय और बढ़ाए जाने के उद्देश्य से अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी है। बारात घर का जीर्णोद्धार कर बुक किए जाने पर बाईस सौ रुपये प्रतिदिन आयोजन शुल्क लिए जाने पर सहमति जतायी गयी। साथ ही पालीथिन व थर्माकॉल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

 इस दौरान अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल ने बताया कि नगर सीमा के भीतर सड़कों पर होर्डिंग एवं फ्लैक्सी पूरी तरह प्रतिबंधित है। बैठक से पूर्व सभासद रही इंद्रा देवी के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।

बैठक में सभासद धनसिह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, राधादेवी, सुधा श्रीवास्तव, आरके सेतिया, रचना गिरी,  अनुज शर्मा, नीमा पांडे, वरिष्ठ लिपिक धर्मानंद शर्मा, उर्वादत्त जोशी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें