फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खेल प्रशिक्षकों की रविवार के अवकाश की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खेल विभाग के प्रशिक्षकों को अब रविवार को सार्वजनिक अवकाश नहीं मिलेगा। इस दिन वे स्कूली बच्चों को अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण देकर भविष्य के लिए तैयार करेंगे। इसके बदले उन्हें सप्ताह में किसी अन्य दिवस छुट्टी दी जाएगी। यह कहना है डीएम ललित मोहन रयाल का।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीएम ने कहा कि मीडिया प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करती है। प्रशासन प्रिंट और इलेट्राॅनिक मीडिया की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों को गंभीरता से लेगा और संबंधित विभाग को भी भेजेगा ताकि उस पर कार्रवाई हो। जिले में प्रशासनिक स्तर पर संवादहीनता की स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें