फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बतियों ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की 

Thu, 02 Mar 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
विज्ञापन
लोसर के बाद अब आज से बाजार खुलेंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में तिब्बती समुदाय ने तीन दिनी नव वर्ष (लोसर पर्व) पर बुधवार को सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में विश्व शांति के लिए सामूहिक पूजा, अर्चना की। साथ ही धार्मिक गुरु दलाईलामा की दीर्घायु के लिए कामना की। मठ में सैकड़ों दीये जलाए गए। बाद में सभी को प्रसाद बांटा गया। लोसर संपन्न हो जाने के बाद अब बृहस्पतिवार से तिब्बती और भोटिया बाजार भी विधिवत रूप से खुल जाएंगे।
विज्ञापन


बौद्ध मठ के मुख्य पुजारी गैसे कुनछुक के नेतृत्व में सुबह पूजा-अर्चना शुरू हुई। इसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मठ को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया था। दिनभर पूजा अर्चना का कार्यक्रम चला।

घरों में भी गीत, संगीत के कार्यक्रम हुए। मठ के बहार लगे ध्वज को भी बदला गया। कार्यक्रमों को सफल बनाने में तिब्बती रिफ्यूजी फाउंडेशन के अध्यक्ष पीजी सिथर, तिब्बती फ्रीडम मूवमेंट के सचिव येशी थुप्तेन, तिब्बती युवा कांग्रेस के तेनजिंग जिगमे, तेनजिंग लुनडुप, नीमा सेरिंग, सागमो, श्रीरिंग पालमो, भोटिया माला बाजार के अध्यक्ष आनंद सिंह खंपा आदि जुटे रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें