नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म की घटना की मुख्य गवाह के मुकरने की अफवाहों पर खुद उन्हीं ने विराम लगा दिया। बोलीं, मैंने अपनी आंखों देखा जो मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी की जो हरकतें बयां कीं, उस बयान पर आज भी कायम हूं। कहा कि उनसे बिना बात किए भ्रामक सूचना फैलाई गई, उनसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की।
30 अप्रैल को शहर के रुकुट कंपाउंड क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में बीते कुछ दिनों से शहर में पीड़िता की गवाह के मुकरने की सूचनाएं विभिन्न प्लेटफॉर्म से वायरल हो रही हैं। अमर उजाला टीम ने सोमवार को इस मामले में मुख्य गवाह से मुलाकात कर बातचीत की। साथ ही यह जानने का प्रयास किया कि उनके अपने बयान से मुकर जाने की सूचनाओं में कितनी सच्चाई है। इस पर मुख्य गवाह ने बयान से मुकरने की चर्चाओं को झूठा, भ्रामक व बेबुनियाद बताया।
कहा, मैंने ही मां को जल्द बुलाया
मोहम्मद उस्मान का किया जा रहा महिमा मंडन
महिला गवाह ने कहा, कुछ बाहरी मीडिया प्लेटफार्म इस मामले में आरोपी बनाए गए ठेकेदार मोहम्मद उस्मान का महिमा मंडन कर रहे हैं। उसके पक्ष में कई बातें फैलाई जा रही हैं। इसी में मुख्य गवाह के बयान से मुकरने की बात कही गई। जबकि उनके बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जा चुके हैं।
पीड़िता की अधिवक्ता ने कहा, केस कमजोर करने के लिए फैलाई अफवाह
सीओ बोलीं- मुकरने की कोई बात ही नहीं
सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल ने कहा, केस की जांच अभी जारी है। चार्जशीट कोर्ट में जल्द ही दाखिल की जाएगी। मुख्य गवाह के मुकरने की अफवाह बीते दिनों फैलाई गई थी। इसकी जांच की गई। गवाह से वार्ता भी हुई है, ऐसी कोई भी बात नहीं है।