फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 केंद्रों में होगी कुमाऊं विवि की मुख्य परीक्षा

Sun, 05 Apr 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं विवि की वर्ष 2015 की मुख्य परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू होकर 12 जून तक चलेगी। परीक्षा में 1 लाख 60 हजार 330 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुमाऊं में 47 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें छह नए केंद्र शामिल हैं। नकल रोकने के लिए विवि स्तर पर दो सचल दल बनाए हैं।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे के मुताबिक परीक्षा तीन सत्रों सुबह सात से 10 बजे, दोपहर 11 से दो बजे और शाम तीन से छह बजे तक होगी। बीए में 97,450 (रेगुलर 40,309 व प्राइवेट 57,141), बीएससी में 13,242 (रेगुलर 12,015 व प्राइवेट 1227), बीकाम में 13,033 (रेगुलर 8479 व प्राइवेट 4554), एमकाम में 3,209 (सभी प्राइवेट) जबकि एमए में 33,396 (सभी प्राइवेट) परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

इस प्रकार यूजी में 1,23,725 और पीजी में 36,605 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया डीएसबी परिसर के भूगोल विभाग के प्राध्यापक डा. मोहन लाल तथा अल्मोड़ा विधि विभाग के प्राध्यापक डा. नवीन के नेतृत्व में दो सचल दल बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। स्नातक की परीक्षाएं छह अप्रैल से शुरू होकर 12 जून, एमए गणित की 24 अप्रैल से एक जून तक, एमकाम की 24 अप्रैल से 21 मई जबकि एमए के अन्य विषयों की परीक्षाएं दो मई से शुरू होकर 12 जून तक चलेगी। प्रो. पांडे के मुताबिक अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट केयू एग्जाम डाट एसी डाट इन में भी देख सकते हैं।
विज्ञापन


नाम जिला            केंद्रों की संख्या
अल्मोड़ा               10
पिथौरागढ़              07
बागेश्वर               04
चंपावत               04
नैनीताल              08
ऊधमसिंह नगर       14

छह नए परीक्षा केंद्र बने
परीक्षा नियंत्रक प्रो. पांडे के मुताबिक डिग्री कालेज बेतालघाट, मुवानी, सितारगंज, देवीधूरा, भतरौजखान और कांडा को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा डिग्री कालेज बनबसा के परीक्षार्थी टनकपुर, लमगड़ा के अल्मोड़ा परिसर, तल्ला सल्ट के रामनगर, मासी के भिकियासैंण जबकि गड़ाईगंगोली के गंगोलीहाट डिग्री कालेजों में एग्जाम देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें