फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा पर अस्तांचल सूर्य को दिया अर्घ्य

Wed, 18 Nov 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 छठ पूजा समिति द्वारा छठ पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान व्रतियों ने अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य दिया। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर छठ पूजा समिति ने श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और भाजपा नेता और पूर्व मंत्री प्रकाश पंत को सम्मानित किया।  दुर्गापाल और प्रकाश पंत समेत दर्जन भर से अधिक जनप्रतिनिधियों ने छठ पर्व की शुभकामना दी।

छठ पूजा समिति के नेतृत्व में रेलवे कालोनी में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष परिधान से सुसज्जित होकर पूर्वांचल की महिलाओं ने सूर्यास्त के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देकर विधिवत पूजा की। पूजा पंडाल को गन्ना व फल फूलों से सजाया गया है। महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जल व्रत लिया है।
विज्ञापन


पूजा कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पवन सिंह चौहान, समिति के अध्यक्ष विरेंद्र साह, महामंत्री दीनबंधु गुप्ता, लालबहादुर शर्मा, प्रेमनाथ पंडित, कन्हैया लाल, भावनाथ पंडित, रविशंकर तिवारी, यशंवत मिश्रा, बीबी मिश्रा, अनुज शर्मा, राजकुमार सेतिया, ब्रजेश सिंह, भुवन पांडे, भरत नेगी, संजय जोशी, राणजीत रावत, हरे कृष्णा साह, अमरनाथ शर्मा, हरीश बिसौती, जीवन कबडवाल, नीमा पांडे, राजलक्ष्मी पंडित, गीता शर्मा, सरस्वती पंडित, गंगा देवी, सुमन सिंह, आशा देवी, इंदू सिंह आदि शामिल थे।

संचालन राधेश्याम यादव ने किया। इधर, 25 एकड़ कालोनी में छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें यूसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन डा. मोहन सिंह बिष्ट, सेचुंरी मिल श्रमिक नेता डीएन सुयाल, समाज सेवी हेमवती नदंन दुर्गापाल ने शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजक दयानाथ प्रजापति ने अतिथियों को सम्मानित कर आभार जताया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें