फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा छाया नहीं शताब्दी समेत चार ट्रेनों के फेरे किए कम

Wed, 06 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 मौसम विभाग द्वारा इस बार अभी तक कोहरे का कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद रेलवे ने कोहरे की विभाग की ओर से स्वयं ही भविष्यवाणी करते हुए कोलकाता व दिल्ली समेत अन्य शहरों के लिए संचालित किए जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। जिसकी सूची सभी स्टेशनों पर चस्पा कर दी गयी है। रेलवे ने काठगोदाम से चलने वाली सभी चार एक्सप्रेस ट्रेनों के कोहरे के संभावना के चलते दो माह में 52 फेरे कम कर दिए है। विभाग के निर्णय के चलते रेल यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई वर्षों के बाद इस बार अभी तक न कोहरा छा रहा है और नहीं मौसम में इतनी ठंडक है। ठंड के सीजन में गरमी का अहसास हो रहा है। ठंड नहीं होने से फसलों व फलों के उत्पादन में खासी गिरावट की संभावना जतायी जा रही है। ठंड नहीं होने से आम आदमी के साथ ही सड़क, वायु व रेल यातायात को इसका पूरा फायदा हो रहा है। जनवरी में घटों विलंब से चलने वाली अधिकांश ट्रेनें समय पर चल रही हैं। लेकिन गौरतलब बात यह है कि यात्रियों को बेहतर व समय पर यातायात सुविधा प्रदान करने वाली भारतीय रेल ने कोहरे को लेकर जो फरमान जारी किया है, उससे से रेल यात्रियों में मायूसी छायी हुयी है। रेल विभाग ने कोहरे के चलते दिल्ली काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस को जनवरी में 7 दिन, फरवरी में 8 दिनों के लिए रद्द कर दी है। कोलकाता जाने वाली बाघ एक्सप्रेस के जनवरी में 6 और फरवरी में 9 फेरे कम कर दिए गए है। काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस कोहरे के चलते जनवरी में 6 दिन और फरवरी माह में 9 दिन रद रहेगी। वहीं कोहरे के चक्कर में काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जनवरी में 3 और फरवरी में 4 दिनों के लिए रद कर दी गयी है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें