फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को मारने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित, 21 अक्तूबर को तुषराण गांव में किशोरी को बनाया था शिकार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के तुषराण गांव में बीते बुधवार की शाम मां के साथ खेत में खड़ी 13 वर्षीय नेहा कफल्टिया को तेंदुए ने मार डाला था। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने गांव में दो पिंजरे लगाए और परिजनों को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले बेवजह घर से बाहर न निकलें। बता दें कि मां के चारा काटने के दौरान नेहा उनके पास ही खड़ी थी। तभी अचानक तेंदुआ उसे उठाकर ले गया। परिजनों ने जब खोजबीन की तो नेहा का शव कुछ दूर दूसरे खेत में पड़ा मिला। डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि गांव में दो पिंजरे लगा दिए गए हैं। तेंदुए को आदमखोर घोषित किया गया है।
अगर तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता है तो शिकारी बुलाए जाएंगे। पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये का चेक भी दे दिया गया है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने नेहा के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी शशि देवी, वन दरोगा विनशुन गुसाई, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हेम सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोटली में तेंदुए ने गाय पर हमला किया
ओखलकांडा की ग्रामसभा कोटली के क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित कुमार और समाजसेवी पंकज भट्ट ने बताया कि एक तेंदुए ने बृहस्पतिवार को गाय पर हमला कर दिया। वह पूर्व में भी मवेशियों को निवाला बना चुका है। इसके चलते लोगों में डर है। उन्होंने पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें