The leopard came in the courtyard of the lawyer
- फोटो : leopard tendua Guldar2 (4).jpg
नैनीताल। रुकुट कंपाउंड निवासी अधिवक्ता स्वाति परिहार बोरा के आंगन में बुधवार देर शाम एक तेंदुआ आ धमका, इससे आंगन में आग सेक रहे परिजन ने हल्ला किया तो तेंदुआ भाग गया। जाते-जाते तेंदुए ने कुत्ते पर भी हमला किया। घर पर लगे सीसी कैमरे में तेंदुए का वीडियो कैद हुआ है।
रुकुट कंपाउंड निवासी अधिवक्ता स्वाति परिहार बोरा पति दीपक बोरा और बच्चों के साथ बुधवार शाम आंगन में आग सेक रही थीं। इसी दौरान उनका कुत्ता भी आंगन की तरफ आया, उसके पीछे-पीछे तेंदुआ भी आ गया और उसने कुत्ते पर हमला किया। कुत्ते की आवाज सुनकर आग सेक रहा परिजनों ने हल्ला किया तो तेंदुआ भाग गया। वहीं, आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुआ आने से रुकुट कंपाउंड क्षेत्र में दहशत फैल गई।
लोगों का कहना है कि शाम होते ही तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में घुस रहा है, इससे जानमाल का खतरा बना है। अधिवक्ता स्वाति परिहार बोरा ने बताया कि क्षेत्र में 15 दिन पहले भी तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ देखा गया था। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।