फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखवंत आत्महत्या मामला : कुमाऊं आयुक्त ने शुरू की जांच, एसएसपी व अन्य को नोटिस

Wed, 14 Jan 2026 11:45 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू, सोशल मीडिया वीडियो में शामिल सभी को नोटिस जारी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने ऊधमसिंह नगर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह के की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने एसएसपी ऊधमसिंह नगर सहित उन सभी लोगों को नोटिस जारी किए हैं जिनके नाम सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शामिल हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार और शुक्रवार को इन लोगों को तलब किया जाएगा। जल्द ही मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सुखवंत सिंह (40) ने शनिवार देर रात गौलापार के देवभूमि होटल में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के अलावा ऊधमसिंह नगर पुलिस के अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

काश्तकार की ओर से लगाए गए आरोपों के साथ- साथ पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी। जिनके नाम वीडियो में आए हैं, उन सभी को नोटिस भेजे गए हैं। उन्हें सुनवाई के लिए बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। - दीपक रावत, मंडलायुक्त कुमाऊं 
विज्ञापन


दोषियों को मिलेगी सख्त सजा : धामी

 सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुखवंत के भाई परविंदर सिंह की फोन पर बात की। घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में जो भी दोषी होगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के तहत सख्त सजा दिलवाने के लिए ठोस पैरवी की जाएगी। कहा कि सरकार इस मामले में गंभीर है। निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। उन्होंने सुखवंत सिंह के बेटे गुरसहज के बारे में भी ध्यान रखने की बात कही।

एसएसपी को निलंबित करें : कांग्रेस

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मांग उठाई है कि सीएम और डीजीपी 15 जनवरी तक ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को निलंबित करें। कार्रवाई न की तो 16 जनवरी से कांग्रेस पार्टी पुलिस मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें