फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विवेचक ने गवाह के ले लिए बयान अब बैलिस्टिक रिपोर्ट का है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नितिन हत्याकांड में पुलिस की जांच जारी है। विवेचक ने घटना के समय मौजूद कमल भंडारी के बयान दर्ज किए है। कमल ने पुलिस को बताया कि उसने घटना की रात किसे-किसे फोन किया। पुलिस ने उसे कोतवाली स्तर पर सुरक्षा दी है। टीपी नगर पुलिस चौकी की टीम दिन में दो से तीन बार उसके घर जाकर सुरक्षा व्यवस्था देख रही है। उसके घर की गली में भी गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है। घटना के बाद इससे जुड़े गवाह और साक्ष्यों को एकत्र किया जा चुका है। अब घटना काे रिक्रिएट किया जाना है। इसके लिए हत्यारोपी और सह आरोपी रिमांड पर लेकर किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा देहरादून से बैलिस्टिक रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल चुकी है। मजबूत चार्जशीट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें