हल्द्वानी। देवलचौड़ चौराहे पर चोक हुई गूल को सिंचाई विभाग पांच दिन की मशक्कत के बाद भी नहीं खोल पाया है। अब विभाग ने लोनिवि से सड़क खोदने की अनुमति ली है।
करीब एक साल पूर्व देवलचौड़ चौराहे के चौड़ीकरण के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से गूल के पानी की निकासी के लिए पाइप डाला गया था जो कचरा जमा होने से बंद हो गया है। सड़क के नीचे से निकलने वाली गूल चोक होने की वजह से लंबे समय से पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को तो आवाजाही में परेशानी हो ही रही है, किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। 10 जनवरी को सिंचाई विभाग की ओर से गूल की निकासी खोलने के लिए काम शुरू किया गया था। सिंचाई विभाग के ईई दिनेश रावत ने बताया अब सड़क खोदकर पुन: काम किया जाएगा। उन्हाेंने लोगों से नहर और गूल में कूड़ा न डालने की अपील की।