फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख से चौड़ा होगा चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग 50 लाख रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा और सुशीला तिवारी अस्पताल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य करेगा। रोड कटिंग से इस बजट को खर्च किया जाएगा। गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद ये काम शुरू होगा।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर और देवलचौड़ चौराहे में लगने वाले जाम से जल्द मुक्ति मिल सकती है। लोक निर्माण विभाग इन दोनों चौराहों को चौड़ा करने जा रहा है। इससे इन दोनों चौराहों में कई हद तक जाम से मुक्ति मिल जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर से सुशीला तिवारी तक लोनिवि सड़क को दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा भी करेगा।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद ये काम किया जाएगा। कहा कि अभी ये काम करने से सड़क दोबारा टूट जाएगी। कहा कि दोनों चौराहे को बड़ा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें