फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिग से की अश्लील हरकत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित एक घर में शुक्रवार को घुसकर किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मनचले को धर दबोचा। पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे बनभूलपुरा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गौजाजाली क्षेत्र की 16 साल की किशोरी अपने घर में शुक्रवार को झाड़ू पोछा लगा रही थी। इसी समय कब्रिस्तान गेट वाली गली उजाला नगर निवासी ताहिर (28) कमरे में घुस गया। उसने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। किशोरी ने शोर मचाया तो परिजन दौड़कर आए लेकिन वह भागने लगा। पड़ोसियों के सहयोग से परिजनों ने मनचले को धर दबोचा।
पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे बनभूलपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने धारा 452, 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पता चला कि आरोपी ताहिर इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान में कार्य करता है। पुलिस ने उसे अदालत पेश किया। जहां से उसे न्यायिक न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें