फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबलिग के साथ किया गैगरेप, वीडियो बनायी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ
विज्ञापन

नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो वायरल किया
धमकी देकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में किशोरी से दो युवकों और एक नाबालिग ने एक साल पहले शादी का झांसा देकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से एक लाख रुपयेे ले लिए। अब तीनों पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लड़की के पिता ने बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार को बताया कि 16 मार्च को उसकी बेटी की अचानक तबियत खराब हो गई। मां के पूछने पर उसने रोते हुए बताया कि उसके साथ एक साल पहले शादी का झांसा देकर एक युवक ने मुंह काला किया। इसके बाद कल्लू के घर में बुलाकर तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इस बीच एक नाबालिग ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया। घटना के दस दिन बाद दो आरोपियों ने पीड़िता को गैंगरेप का वीडियो भी दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। तीनों फेसबुक पर वीडियो वायरल की धमकी देकर शारीरिक शोषण करते रहे। 13 मार्च को एक आरोपी पीड़िता को बुलाया लेकिन उसने साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने दोस्तों के बीच वीडियो वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी पीआरओ से मिलने गए थे
पीड़िता के पिता को लेकर पार्षद शकील अंसारी एसएसपी पीआरओ प्रमोद पाठक के पास पहुंचे। पीआरओ ने इस मामले में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पूछताछ के बाद पीड़िता का पिता एक भाजपा नेता का नाम ले रहा था लेकिन लिखित में उसने भाजपा नेता का नाम नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें