फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिजली के बढ़े बिल से दौड़ा गुस्से का करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वार्ड-57 ओर 58 के लोग पार्षद रुकमणि बिष्ट व मनोज जोशी के नेतृत्व में विद्युत वितरण खंड टाउन के ईई प्रदीप कुमार से मिले। उनका कहना था कि पहले वे लोग 3500 रुपये प्रति माह चुकाते थे, अब नौ हजार का बिल मिला है।
विज्ञापन

ईई से मिलने पहुंचे लोगों ने घरों पर लगे स्मार्ट मीटर हटाने की भी मांग की। वहां पार्षद मनोज, तुलसी, लक्ष्मी सैनी, प्रीति सक्सेना आदि शामिल थे। यूपीसीएल के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि इस महीने टैरिफ में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से भी बिल की दरें बढ़ी हैं। लोगों की मांग पर चेक मीटर लगाए जाएंगे ताकि बिल खपत की वास्तविकता सामने आ सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें