फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाईकोर्ट की निगरानी कैमरा ग्रिड से होगी

Tue, 24 Feb 2026 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सोमवार को नैनीताल उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में सुरक्षा मापदंडों को और अधिक पुख्ता करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन



एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने निरीक्षण के दौरान एक प्रभावी निगरानी कैमरा ग्रिड तैयार करने के निर्देश दिए। कैमरों को उचित स्थानों पर लगाने पर भी जोर दिया गया। इसका उद्देश्य परिसर की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखना है। सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी उच्च अधिकारियों और कर्मियों को सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रवेश द्वारों और बैरियरों पर पुलिस व्यवस्था के बारे में जाना। साथ ही न्यायालय के अधिवक्ता, वादकारी, अधिकारी और अन्य कर्मियों के लिए श्रेणीवार प्रवेश व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। एक उन्नत सुरक्षा योजना तैयार करने के लिए सुरक्षा लेखा परीक्षा टीम को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड सहित कई पुलिस टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें