फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court: सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

Fri, 09 Jan 2026 03:42 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुधार प्रगति रिपोर्ट 13 फरवरी से पहले कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पूर्व के आदेश के अनुपालन में रिपोर्ट पेश की। जिसमे कहा गया कि नैनीताल के भवाली सेनिटोरियम, मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाए जाने को उपयुक्त है। कार्यदाई संस्था ने भूमि का सर्व कर लिया है। अब उसे धरातल पर लाने के लिए शासन स्तर पर कार्यवाही चल रही है और अभी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी आनी है। कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में प्रगति रिपोर्ट 13 फरवरी से पहले कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। अस्पतालों में बेहतर उपचार की सुविधाएं नहीं हैं। स्टाफ की कमी और खराब पड़ी मशीनों के कारण मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। याचिका में कहा गया कि कई अस्पतालों में इंडियन हेल्थ स्टेंडर्ड के मानकों की कमी है। सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रार्थना की गई ताकि दूर दराज से सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें