फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाईवे पर बनाए अवैध कटों का शासन ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। बरेली रोड पर बने मानकों के विरुद्ध बनाए कटों से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए शिकायत पत्र का सीएम के अपर निजी सचिव जगदीश चंद्र कांडपाल ने संज्ञान लिया है। उम्मीद है कि गलत बनाए गए इन कटों को संबंधित विभाग बंद करेगा।
विज्ञापन

बरेली रोड पर मानकविरुद्ध बनाए गए कटों के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इन कटों के कारण इसी माह एक व्यापारी को भी हादसे में जान गंवानी पड़ी थी। स्थानीय लोग भी कट बंद करने के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने भी इस मुद्दे पर सीएम को पत्र भेजा था। पत्र में कहा कि हल्दूचौड़ से गोरापड़ाव तक 15 किलोमीटर के दायरे में बने गैरमानक कटों के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। इन कटों के पास सर्विस रोड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और संकेतक बोर्ड सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। उन्होंने उत्तराखंड राज्य मानवाधिकार आयोग को भी विस्तृत शिकायत पत्र भेजा है। इसमें मृतकों के परिवारों को न्यूनतम 10 लाख और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 5 लाख मुआवजे की मांग भी की है। जोशी ने आयोग से मांग की है कि सभी अवैध कटों का स्थलीय निरीक्षण आयोग की ओर से किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें