नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से बारिश की आशंका जताने के बाद दमकल विभाग चौकन्ना हो गया है। अग्निशमन कार्यालय में आपदा बचाव के उपकरणों की जांच की गई। रविवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हरनाम सिंह के निर्देशन में फायर स्टेशन नैनीताल में वुडन कटर, आयरन कटर, कंक्रीट कटर की जांच की गई। उन्होंने दमकल कर्मियों को बरसात के दौरान उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि बरसात के दौरान पेड़ टूटने, भूस्खलन, रोड बंद होने जैसी घटनाएं होती हैं। इस दौरान दमकल कर्मियों को आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। एलएफएम मुखत्यार सिंह ने उपकरणों के संचालन के बारे में बताया। सभी उपकरण क्रियाशील पाए गए। संवाद