फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों को सशक्त करना रहेगा लक्ष्य : कैड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को सरकार ने शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम विभाग सौंपा है। विभाग सौंपे जाने के बाद रविवार को मोबाइल पर बातचीत में कैड़ा ने कहा कि नगर निकायों में शामिल नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को सशक्त बनाना उनका प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

नगर निकायों में जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष नीति बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निकायों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास, कर्मचारियों की तैनाती के साथ बेहतर काम करेंगे ताकि नगर निकायों को स्वच्छ रखा जा सके। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वनों का कटान रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए धरातल पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने का विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा। पर्यावरणप्रेमियों की मदद से जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें