नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की रविवार को शैले हाल में हुई बैठक में वार्षिक चुनाव हुए। इसमें गीता साह को अध्यक्ष और आशा पांडे को सचिव चुना गया। भारती साह को उपाध्यक्ष, ज्योति साह को उपसचिव, रानी साह को कोषाध्यक्ष, दीपा साह को सांस्कृतिक सचिव, विनीता पांडे को सांस्कृतिक उपसचिव, प्रेमा अधिकारी को मीडिया प्रभारी चुना गया।
बैठक में क्लब की संस्थापिका रितु डालाकोटी ने कहा कि क्लब की स्थापना का मकसद सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर जरूरतमंदों को लाभ पहुंचना है। बैठक में संरक्षक हेमा भट्ट, निर्वतमान अध्यक्ष जीवंती भट्ट, मंजू बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, डा. मीना बिष्ट, ज्योति ढौडियाल, मधुमिता, रेखा त्रिवेदी, गीता पांडे, सरोज गोस्वामी, नीतू जोशी, ममता जोशी, लीला जोशी, रेखा पंत, तारा चौधरी मौजूद थी। संचालन संगीता पंत ने किया।