फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में शुरू हुए चतुर्थ मार्शल आर्ट गेम्स

विज्ञापन
हल्‍द्वानी में आयोजित चतुर्थ नेशनल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया और उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी की ओर से चतुर्थ मार्शल आर्ट गेम्स शुरू हो गए हैं। प्रतियोगिता में 12 राज्यों के करीब 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन उत्तराखंड के खिलाड़ी छाए रहे। विभिन्न आयु वर्ग में उत्तराखंड के खाते में चार स्वर्ण पदक आए।
विज्ञापन

शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के राजीव गांधी इंडोर हाल में प्रतियोगिता का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और बॉलीवुड के अभिनेता संजय मिश्रा ने किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय धावक सुरेश पांडेय, प्रज्ञा जोशी, प्रीति सरकार, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सीके जोशी को सम्मानित किया गया। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पीआर कमीशन के चेयरमैन नरेंद्र मोर, नेशनल कराटे एकेडमी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी, मुख्य निर्णायक पी रतनपाला, बीके भारत, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, नीलेश जोशी, ए डॉनल्ड टायसन, दीपक जोशी, सिहान रामदयाल, कोच राजेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ी
बालिका (अंडर-09)
दिव्या चौहान, उत्तराखंड गोल्ड
विद्या गिरी, उत्तराखंड सिल्वर
प्रियाल अग्रवाल, हरियाणा ब्रॉन्ज
बालक (अंडर-09)
नमन जोशी, उत्तराखंड गोल्ड
भूपेंद्र सिंह, उत्तराखंड सिल्वर
आर्य सतीश, तेलंगाना ब्रॉन्ज
बालक (अंडर-15)
आयुष पंवार, उत्तराखंड गोल्ड
राहुल मंडल, उत्तराखंड सिल्वर
आदित्य शर्मा, पंजाब ब्रॉन्ज
बालिका (अंडर-18)
अमनदीप कौर, पंजाब गोल्ड
प्रीति सरकार, असोम सिल्वर
रीमा रावी, पंजाब ब्रॉन्ज
बालक (अंडर-18)
मोहम्मद साद, उत्तराखंड गोल्ड
अक्षय, तेलंगाना सिल्वर
अभि कुमार, पंजाब ब्रॉन्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें