फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाब की अंशधारिता कम होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
Movement warnings when the shareholding of the matter is low
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में वक्ताओं ने बैंक ऑफ बड़ौदा की अंशधारिता कम करने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी। आमसभा में एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी को बनाए रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज सभागार में हुई आमसभा में यूनियन महासचिव पीयूष पयाल ने कहा कि यूनियन ने बैंक की यथा स्थिति बनाए रखने के लिए संसद तक अपनी मांग को पहुंचाया। संसद की याचिका समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने नैनीताल बैंक में अपनी अंशधारिता मार्च 2020 तक 30 फीसदी करने हेतु पत्राचार किया है।
उन्होंने इसे चिंता का विषय बताते हुए कहा कि बॉब फिर से अपनी अंशधारिता कम करअपने पुराने कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी डिजिटल वेंचर के बहाने यही किया गया था जिसका यूनियन ने पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि अंशधारिता कम करने की बजाय नैनीताल बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में करने हेतु कदम उठाने चाहिए ताकि समस्त कर्मचारियों के हित सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

एकमत से तय किया गया कि बैंक प्रबंधन को जल्द से जल्द स्ट्रक्टरल मीटिंग हेतु यूनियन को बुलाया जाय ताकि अधिकारियों की समस्याओं को प्रबंधन तक पहुंचाकर उनका निस्तारण किया जा सके। उन्होंने बॉब की अंशधारिता कम करने की स्थिति में फिर से आंदोलन की चेतावनी दी। संचालन सुमित तिवारी ने किया।
चंद्रशेखर अध्यक्ष और पीयूष महासचिव बने
हल्द्वानी। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यूनियन के समस्त पदाधिकारी पूर्ववत बने रहेंगे। इसके तहत सर्वसम्मति से चंद्रशेखर कन्याल को अध्यक्ष और पीयूष पयाल को नैनीताल बैंक आफीसर्स एसोसिएशन का महासचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें