फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के दर्शन को निकला चौथा दल

Sat, 25 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
कैलास यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैलास मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल शुक्रवार को काठगोदाम स्थित केएमवीएन के विश्राम गृह में पहुंचा। 45 सदस्यीय दल में 31 पुरुष और 13 महिलाएं हैं। कुछ देर विश्राम के बाद दल अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ, जो देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गया।
विज्ञापन


कैलास मानसरोवर यात्रियों के केएमवीएन विश्राम गृह पहुंचने पर कुमाऊंनी परिधान में सजी बालिकाओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। मंडलीय प्रबंधक (साहसिक पर्यटन) डीके शर्मा ने यात्रियों को फूलमाला पहनाकर सन कैप भेंट की।

दल में सबसे अधिक यात्री राजस्थान से हैं। उत्तराखंड से भी दो यात्री दल में शामिल हैं। दल में राजस्थान के 69 वर्षीय राधे श्याम गुप्ता सबसे अधिक और 24 वर्षीय राम पुरी सबसे कम उम्र के यात्री हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी दिल्ली निवासी के चंद्रू ने बताया किसी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है, सभी बेहद उत्साहित होकर यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान प्रबंधक आरसी पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक महेश चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें