फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: वन विभाग की टीम ने बाघ को किया ट्रैंक्यूलाइज, जांच के लिए सैंपल हैदराबाद भेजा

Sat, 10 Jan 2026 09:39 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रामनगर के बबलिया क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने महिला पर हमले के मामले में संदिग्ध नर बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर में रखा है।
विज्ञापन
रामनगर के सांवल्दे से ट्रैंक्यूलाइज किया बाघ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार रात दो बजे बबलिया क्षेत्र से नर बाघ को ट्रैंक्यूलाइज किया है। बाघ को रेस्क्यू सेंटर लाया गया जहां सैंपल लेकर सीसीएम हैदराबाद भेजे गए। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला पर हमला करने वाले बाघ का पता चल सकेगा।

बीते शुक्रवार को कॉर्बेट के ढेला जोन में लकड़ी लेने गई सांवल्दे पश्चिमी निवासी सुखिया देवी को बाघ ने मार दिया था। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। शनिवार से वन्यजीव चिकित्सक की टीम बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने में जुटी थी। बृहस्पतिवार को बाघ बबलिया क्षेत्र के आसपास दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन


ढेला रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला ने बताया कि वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने शाम सात बजे से रेस्क्यू वैन में डेरा जमाया था। बताया कि बाघ को देर रात दो बजे ट्रैंक्यूलाइज किया गया। बाघ की उम्र करीब आठ से नौ साल है। उसे ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। बताया कि सैंपल जांच के लिए सीसीएम हैदराबाद भेजा गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें