फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रहा ड्रॉ

Mon, 13 Oct 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर ​मुख्य अति​थि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाली
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका मनोरंजन क्लब की ओर से आयोजित प्रथम कुमाऊं कप फुटबाल प्रतियोगिता का नगर पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


पहली बार नैनीताल के खेल मैदान में कुमाऊं स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता हो रही है। रविवार को अयारपाटा और यूके बॉयज के मध्य खेला गया मुकाबला बराबरी पर छूटा। रेफरी मो. अयूब, देवेंद्र बोरा, ब्रिजेश बिष्ट और स्कोरर जनक बिष्ट रहे। सचिव बिलाल अली ने बताया कि फाइनल की विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता का संचालन दीपक कुमार ने किया। यहां बिशन सिंह मेहता, सभासद मनोज जगाती, खीमराज देऊपा, डॉ मनोज बिष्ट, ललित मोहन पांडे, गोपाल सिंह नेगी, हंसा दत्त बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर चर्चा

नैनीताल। जिला बॉक्सिंग संघ की तल्लीताल स्थित होटल में हुई बैठक में बॉक्सिंग प्रतियोगिता की सफलता पर चर्चा की गई। नैनीताल के खेल मैदान में 30 अक्तूबर से एलीट महिला अखिल भारतीय फेडरेशन कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रविवार को जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव नवीन टम्टा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत देशभर की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। 29 अक्तूबर को सभी टीमें नैनीताल पहुंच जाएंगी। दो नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा। बैठक में खिलाड़ियों के पहुंचने की व्यवस्था, रहने-खाने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस दौरान देवेंद्र सिंह जीना, भगवत सिंह रावत, अजय कुमार, पुष्पा कार्की, रणजीत थापा, दीपक सिंह भंडारी, कमल जगाती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें