फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि कैलास यात्रियों का पहला दल जागेश्वर पहुंचा

Tue, 07 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
आदि कैलास यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदि कैलास यात्रियों का पहला जत्था मंगलवार सुबह चार बजे काठगोदाम स्थित केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में पहुंचा। जहां केएमवीएन के अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्री दल सुबह सात बजे जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) के लिए रवाना हो गया। जो दोपहर बाद जागेश्वर पहुंचा। रात्रि विश्राम जागेश्वर में करने के बाद बुधवार को यात्री दल धारचूला के लिए प्रस्थान करेगा। दल में नौ महिलाओं समेत 29 यात्री शामिल हैं। इस बार आदि कैलास यात्रा में 18 दल जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यटक आवास गृह काठगोदाम के प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि पहला यात्री दल सुबह चार बजे पहुंचा। यात्रियों को खैरना में नाश्ता कराया गया। लंच और डिनर समेत रात्रि विश्राम की व्यवस्था जागेश्वर में की गई है। यात्री दल में गुजरात के सात, हरियाणा के पांच, आंध्रप्रदेश के दो, पंजाब के तीन यात्रियों के अलावा अन्य प्रांतों के यात्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बार आदि कैलाश के भी 18 जत्थे जाएंगे। दूसरा दल 11 जून को आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें