फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं में डायरिया से पहली मौत 

Mon, 11 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों की शुरू के साथ ही संक्रामक बीमारियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। कुमाऊं में डायरिया से रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में पहली मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे की हालत स्थिर है और एसटीएच में ही भर्ती है। 
विज्ञापन


बिंदुखत्ता विकासनगर लालकुआं निवासी प्रमोद एवं ममता के दो जुड़वा बच्चे भानु एवं भास्कर (05 माह) दो दिन से दस्त से पीड़ित थे। प्रमोद ने बताया कि तबियत अधिक बिगड़ने पर भास्कर एवं भानु को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। प्रमोद का आरोप है कि डेढ़ घंटे बाद डॉक्टर ने बच्च्चों को देखा। बताया कि जब घर से लेकर आए थे तो बच्चे दूध पी रहे थे।

अस्पताल में भर्ती कराने के तीन घंटे बाद ही भास्कर की मौत हो गई, जबकि भानु अभी भर्ती है। इस बारे में एसटीएच के एमएस डॉ. एके पांडेय ने बताया कि दोनों बच्चें दो माह पूर्व सैप्टिक मैनेंजाइटिस के चलते भर्ती हुए थे। दोनों को सामान्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया था। उन्होंने बताया कि प्रमोद सुबह सात बजे भास्कर और भानु को लेकर आया था। भास्कर की आधे घंटे बाद ही मौत हो गई थी। भानु का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें