फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर भी नहीं माने अनशनकारी, बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आमरण अनशन

विज्ञापन
खैरना में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आमरण अनशन जारी है। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। सीएचसी खैरना में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को लेकर क्षेत्रीय लोगों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को कौश्याकुटौली के एसडीएम प्रतीक जैन ने अनशनकारियों से 15 दिन में एक या दो विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती सीएचसी खैरना में करने का आश्वासन देकर आमरण अनशन तोड़ने का आग्रह किया। लेकिन आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक धरातल पर उनकी मांगें नहीं दिखती तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

चैरसा गांव के संजय बिष्ट चौथे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। सीएचसी खैरना के चिकित्सक डॉ. निकित कुमार ने संजय बिष्ट का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संजय के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उनका शुगर सामान्य निकला। इधर, उत्तराखंड मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल आर्य ने आमरण अनशन को अपना पूरा समर्थन दिया। इस दौरान मनीष तिवारी, शिवराज सिंह बिष्ट, पूरन लाल साह, महिपाल बिष्ट, बहादुर सिंह, हरीश गिरी, मोहन जलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें