फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर तोड़ा अनशन, गरमपानी के सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर जारी था धरना

विज्ञापन
गरमपानी में विधायक संजीव आर्य के आश्वासन के बाद अनशनकारियों ने जूस पीकर धरना समाप्त किया। संवाद ? - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। सीएचसी गरमपानी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर पिछले एक माह से चल रहा आंदोलन अब समाप्त हो गया है। विधायक संजीव आर्य ने सोमवार की देर शाम अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाया।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में एक घंटे से अधिक समय तक विधायक से हुई बातचीत में आंदोलनकारियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी का तीन माह में तबादला, बाल रोग विशेषज्ञ के पद आते ही नियुक्ति और हड्डी रोग विशेषज्ञ के दो दिन अस्पताल में सेवाएं देने के साथ प्रभारी की जांच कराने की मांग की। विधायक ने सीएमओ से बात कर सभी मांगों पर आश्वासन दिया।
आंदोलनकारियों ने कहा कि अगर तीन माह तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे फिर से धरने पर बैठेंगे। इस दौरान संजय बिष्ट, बिशन जतंवाल, शिवराज सिंह, मनीष तिवारी, प्रेमनाथ गोस्वामी, भरत जलाल, तुलसी देवी, पूरन लाल साह, महिपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें