फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बबीता का पता जानने के लिए बागेश्वर धाम के पास जायेंगे परिजन

Fri, 26 Jun 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। दयारा बुग्याल के लिए ट्रैकिंग पर गई बबीता 29 मई से लापता है। अब तक उसका पता नहीं चल सका है। अब परिजनों ने बबीता का पता लगाने के लिए बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने की बात कही है।
विज्ञापन


चिल्किया निवासी बबीता पांडेय एमबीए की छात्रा है। 25 मई को वह अपने दो दोस्तों के साथ दयारा बुग्याल के ट्रैकिंग पर गई थी। 29 मई की रात वह गोई क्षेत्र टेंट लगाकर रुके थे। इसके बाद बबीता रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। 31 मई को घटना की जानकारी मिलने के बाद भाई हर्षित और मां अंजू बबीता की खोज में दयारा बुग्याल पहुंच गए। बबीता का सुराग नहीं लगने पर वे घर लौट आए। बबीता के पिता गोपाल पांडेय ने बताया कि बेटी की वापसी के लिए सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। साथ ही बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मदद मांगने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें