फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आठ जनवरी को गोलज्यू पूजन के साथ होगी मेले की शुरुआत

विज्ञापन
हल्द्वानी में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। आठ जनवरी को गोल्ज्यू की पूजा अर्चना के साथ उत्तरायणी मेला विधिवत शुरू हो जाएगा। नौ जनवरी को मेले का उद्घाटन, 14 जनवरी को शहर में सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। 15 जनवरी को रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को मेले की तैयारियों को लेकर सभी संयोजकों ने उनकी ओर से की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मेले को भव्य देवे का खाका तैयार किया गया। उत्थान मंच प्रांगण में डॉ. चंद्र शेखर तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि आठ दिवसीय मेले में हर दिन महिलाओं, बच्चों की प्रतियोगिताओं के साथ लोकगीत, लोकनृत्य, छोलिया नृत्य और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से कलाकारों को बुलाया जाएगा। रैली संयोजक त्रिलोक बनोली ने बताया कि इस बार रैली को बहुत खास बनाया जाएगा। साहित्यिक संयोजक स्मित तिवारी ने बताया कि स्टार नाइट के सभी कलाकार फाइनल हो चुके हैं। इनमें अमित गोस्वामी, हरेंद्र कठैत, राकेेश जोशी, अमित शर्मा, नीरज चुफाल, ललित, माया उपाध्याय, राकेेश पनेरू, दीपा नगरकोटी, फौजी ललित मोहन जोशी, लता तिवारी, प्रकाश खनवाल जैसे कलाकार गायकी प्रस्तुति देंगे।
सांस्कृतिक संध्या के लिए सूचना संस्कृति विभाग से बात चल रही है और इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षक होंगे। बैठक में हुकुम सिंह कुंवर, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, गोपाल बिष्ट, देवेंद्र तोलिया, एनबी गुणवंत, विपिन चंद्र, नेत्र बल्लभ जोशी, चंद्र शेखर परगाई, वीरेंद्र गुप्ता, लीलाधर पांडे, मधु सांगुडी, विमला सांगुडी, शोभा बिष्ट, कैलाश जोशी, धरम सिंह, मुन्नी जोशी, ज्योति पाठक, रितेश जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

.........
120 दुकानों से गुलजार रहेगा मेला स्थल
मेला संयोजक पूरन भंडारी ने बताया कि मेला स्थल में मेले के दौरान लगभग 120 दुकानें लगाई जाएंगी। इनमें स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा मेला परिसर में झूले, फूड स्टॉल भी लगेंगे। 14 जनवरी को सांस्कृतिक जुलूस के साथ भव्य झांकी निकाली जाएगी। बताया कि मेला स्थल में सुरक्षा के लिहाज से चार सिक्योरिटी गार्ड भी तय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें