फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे की संस्कृति से हुए रूबरू

Mon, 16 Feb 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकुचियाताल क्षेत्र में स्थित टेम्पलटन अकादमी इंटरनेशनल में आयोजित ग्लोबल विलेज कार्यक्रम के दूसरे सायंकालीन सत्र में रंगारंग कार्यक्रम हुए। इससे पहले विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्कूल की ओर से नौकुचियाताल झील के चारों ओर श्रमदान कर सफाई की गई।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ आइसेट के उपाध्यक्ष मधुर ने किया। दोपहर बाद चीन, तहरीन, इजिप्ट, इंडोनेसिया, साइबेरिया एवं ब्राजील से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नौकुचियाताल झील के चारों ओर सफाई की। प्रधानाचार्य राकेश साहा और मुख्य प्रचालन अधिकारी महेश चंद्र पांडे ने बताया कि बच्चों ने विदेशी प्रतिनिधियों के साथ अपने-अपने देश की संस्कृति और सभ्यता को सांझा किया। कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे विदेशी छात्रों ने टेम्पलटन के विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए टिप्स भी दिए। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, रितेश पंत, अभिषेक सांगुड़ी, नरेश रावत, पंकज त्यागी, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें