फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: बाघ ने बिगाड़ दिया गणना का गणित, दो जोन में एक ही टाइगर की मौजूदगी से दोबारा होगी फेस फोर की गिनती

Sat, 18 Oct 2025 10:14 AM IST
हीरा मेहरा अजीत प्रताप गोस्वामी

सार

रामनगर वन प्रभाग और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मार्च में हुई बाघ गणना में एक ही बाघ के दोनों क्षेत्रों में दर्ज होने के कारण गड़बड़ी हुई। इस समस्या को हल करने के लिए दोनों प्रभागों ने मिलकर एक संयुक्त पुनर्गणना शुरू की है। 

 
विज्ञापन
बाघ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रामनगर में एक ही बाघ की दो जोन में मौजूदगी के चलते मार्च माह में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व रामनगर वन प्रभाग में फेज फोर विधि से की गई गणना गड़बड़ा गई है। रामनगर वन प्रभाग के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) से सटे होने के चलते ऐसा हुआ है, जहां एक ही बाघ ने दोनों स्थानों पर मौजूदगी दर्ज कराई है। अब फेज फोर की गणना के लिए दोनों प्रभागों ने संयुक्त रूप गणना का कार्य शुरू किया है। गणना का कार्य पूरा होने के बाद बाघों के आकड़े जारी किए जाएंगे।

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की कई स्थान पर सीमाएं रामनगर वन प्रभाग से सटी हैं। ऐसे में बाघों का दोनों जोन से इधर-उधर आना-जाना रहता है। दोनों स्थानों पर हुई बाघों की गणना में एक ही बाघ की गिनती दोनों स्थानों पर न हो, इसे देखते हुए फेज फोर में ली गई तस्वीरों की गिनती का कार्य फिर से शुरू किया गया है। तस्वीरों में बाघ की धारियां उसकी पहचान होती हैं, लिहाजा जहां एक जैसी धारियां ज्यादा दिखेंगी, बाघ उसी जोन का माना जाएगा। इससे पता चलेगा की कौन सा बाघ किस क्षेत्र का है। इसके लिए सीटीआर और रामनगर वन प्रभाग ने संयुक्त रूप से कार्य शुरू कर दिया है।

विश्व बाघ दिवस पर जारी होने थे आंकड़े

विज्ञापन

सीटीआर और रामनगर वन प्रभाग में फेज फोर की गणना का कार्य पूरा हो गया था। इसके आंकड़े विश्व बाघ दिवस पर 29 जुलाई को जारी होने थे। लेकिन एक ही बाघ के रामनगर व कॉर्बेट पार्क में होने की मौजूदगी की संभावनाओं को देखते हुए आंकड़े जारी नहीं किए गए थे।

एनटीसीए की गणना में इतने थे बाघ
2023 में हुई एनटीसीए की गणना में सीटीआर में 260 बाघों की मौजूदगी मिली थी। जबकि रामनगर वन प्रभाग में 67 बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। चूंकि इनकी पहचान पहले हो चुकी है, लिहाजा फेज फो की इस बार की गिनती में नए बाघों की संख्या का पता चलेगा।

जहां धारियां ज्यादा दिखेंगी वहीं का माना जाएगा बाघ

विज्ञापन

फेज फोज गणना के तहत 200 प्वाइंट पर 400 कैमरा ट्रैप ने बाघों की अलग-अलग 10 लाख से ज्यादा फोटो खींची हैं। बाघों के शरीर की धारियों की पहचान से बाघ का डाटा बनता है। कैमरे ने बाएं, दाएं दोनों ओर से तस्वीरें खींची हैं और एक कैमरे ने 20 हजार तस्वीरें ली हैं। किसी एक बाघ के शरीर की धारियां जिस जोन में ज्यादा नजर आएंगी, उसकी मौजूदगी वहां ज्यादा मानी जाएगी। लिहाजा बाघ को उस जोन का माना जाएगा और उसे वहां की गिनती में शामिल किया जाएगा। संवाद

 

बाघों के सही आंकड़ों की जानकारी के लिए कॉर्बेट पार्क व रामनगर वन प्रभाग के व नकर्मी संयुक्त रूप से बाघों की गिनती का कार्य कर रहे हैं। गिनती का कार्य पूरा होने के बाद आंकड़े जारी किए जाएंगे। - ध्रुव मर्ताेलिया, डीएफओ, रामनगर वन प्रभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें