फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर वासियों के लिए मुसीबत बनी सूखी नदी, 1952 से ग्रामीण सूखी नदी पर पुल बनाने की कर रहे मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सूखी नदी गौलापार के विजयपुर के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। हर बार बरसात में सूखी नदी के उफनाने से लोगों का आवागमन ठप हो जाता है। ग्रामीण जरूरी कामों के लिए गौलापार या हल्द्वानी तक नहीं आ पाते हैं।
विज्ञापन

बारिश के चलते पिछले दो दिनों से सूखी नदी उफनाई है। इससे गांव के दूधिये बाजार तक दूध और अन्य उत्पाद नहीं पहुंचा पा रहे हैं। राशन, सब्जी समेत जरूरी चीजों के लिए लोग परेशान हैं। ग्रामीण 1952 से सूखी नदी पर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। पुल का प्रस्ताव कई बार शासन को भेजा भी गया है, लेकिन वन भूमि आने से इसे मंजूरी नहीं मिल पाई है। शासन-प्रशासन की ओर से वन भूमि का निस्तारण भी नहीं किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि हर बार चुनाव में आश्वासन देते हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
एसडीएम ने सूखी नदी का जायजा लिया
हल्द्वानी। एसडीएम मनीष कुमार ने गौलापार में विजयपुर गांव के पास सूखी नदी का जायजा लिया। गौलापार के विजयपुर, नकायल गांव के लोगों का शेष जिले से संपर्क कट गया है। एसडीएम ने सूखी नदी में पुल के संबंध में पत्राचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीण आनंद सिंह मेहता, मनोज रावत, मानी मेहता, पूर्व बीडीसी सदस्य खेड़ा अर्जुन बिष्ट, बलवंत मेहरा आदि थे। उधर, रकसिया नाले के उफनाने से छड़ायल, प्रेमपुर लोसज्ञानी आदि इलाकों में लोगों के घरों, खेतों में पानी घुस गया। सिंचाई विभाग ने गौला बैराज और नंधौर में अलर्ट जारी किया है। गौला बैराज में अवर अभियंताओं की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें