रामनगर। रामनगर डिपो की हरिद्वार रूट पर चल रही बस का परिचालक नशे में मिला। वापस रामनगर पहुंचने जब उसकी शिकायत हुई तो एआरएम ने उसका मेडिकल परीक्षण कराकर रूट से हटा दिया।
एआरएम नवीन चंद्र आर्य ने बताया कि सोमवार को हरिद्वार से रामनगर डिपो की बस चली जो मंगलवार सुबह आठ बजे रामनगर पहुंची। बताया कि परिचालक दलीप बोरा ने कैश जमा नहीं कराया। अन्य कर्मचारियों ने फोन कर उसे डिपो बुलाया। इसके बाद उसने दोपहर में कैश जमा कराया। बस के चालक सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि परिचालक ने शराब पी रखी है। इसके बाद परिचालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। बताया कि फिलहाल परिचालक को रूट से हटा दिया है। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।