नैनीताल। मल्लीताल सैनिक स्कूल क्षेत्र के दो लोगों ने एक युवक पर उनके साथ गालीगलौज करने व घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मल्लीताल सैनिक स्कूल क्षेत्र निवासी हेम चंद्र जोशी और गिरीश परगाई ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि सोमवार शाम लगभग चार बजे उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दोनों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर युवक गालीगलौज करने लगा। मारने के लिए पत्थर भी उठाया और बैट से मां पर भी हमला किया। इसके बाद लोहे का सब्बल लाकर दरवाजे तोड़ घर में घुसकर मारपीट करने की कोशिश की। एसपी डॉ.जगदीश चंद्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मल्लीताल निवासी देवेंद्र आर्य के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। संवाद