फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने स्वीकारा ड्यूटी से थे नदारद

Thu, 20 Oct 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : file photo
विज्ञापन
ड्यूटी से नदारद डाक्टर और मारपीट के आरोप का मामला अनुशासन समिति तक पहुंच गया है। हालांकि पीजी जेआर तृतीय के डाक्टर अमित सिंह ने स्वीकार लिया है कि वह ड्यूटी से नदारद थे। अनुशासन समिति ने डाक्टरों समेत मौके पर मौजूद अन्य लोगों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी में पीजी जेआर तृतीय डा. अमित सिंह की ड्यूटी थी। सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. राजीव सिंह आनकाल गंभीर मरीज को देखने पहुंचे थे। इमरजेंसी से डा. अमित सिंह नदारद थे।

फोन कॉल रिसीव करने के डेढ़ घंटे बाद पहुंचने पर एसोसिएट प्रोफेसर डा. सिंह ने डा. अमित को फटकार लगाई थी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने की नसीहत दी थी। डा. अमित ने डा. सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सर्जरी विभाग के एचओडी डा. केएस शाही से शिकायत की थी।
विज्ञापन


एचओडी डा. शाही ने अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की और मामला प्राचार्य को रेफर कर दिया था। अनुशासन समिति के समक्ष डा. राजीव सिंह और डा. अमित सिंह ने एक-दूसरे पर नशे में धुत होने का आरोप लगाया।

समिति ने डा. यतींद्र, डा. अमित जैन और अजय शेखावत के बयान लिए। तीनों ने बयान में मारपीट की घटना होने से इंकार किया। जबकि डा. शहनवाज हुसैन ने मारपीट होने की बात कही। डा. अमित ने कहा कि डा. राजीव सिंह को दो बार फोन किया था मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

उधर डा. राजीव सिंह ने इमरजेंसी में पहुंचकर डा. अमित को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। काफी देर काल करने के बाद बोले कैंटीन में हूं। डा. राजीव ने कैंटीन में जाकर देखा तो डा. अमित वहां नहीं थे।

समिति में डा. आरजी नौटियाल ने जब डा. अमित से पूछा कि वह कहां थे तो डा. अमित कोई जवाब नहीं दे सके। उन्होंने स्वीकार किया कि ड्यूटी में तैनात अन्य साथियों के लिए रेस्टारेंट से खाना लाने गए थे।

समिति ने डा. अमित सिंह के माता-पिता को भी बुलाया था। समिति में प्राचार्य डा. सीपी भैंसोड़ा, डा. आरजी नौटियाल, डा. केएस शाही, डा. विनीता रावत, डा. नवीन थपलियाल एवं डा. संजय गौड़ थे।

अनुशासन समिति मामले की जांच कर रही है। सभी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। डा. अमित ने स्वीकार किया है कि ड्यूटी से नदारद थे। समिति की रिपोर्ट आने के बाद डा. अमित के खिलाफ कार्रवाई करने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
- डा. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें