फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़

Thu, 20 Oct 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
हल्द्व‍ानी में पकड़े गए कार चोरी करने वाले गिरोह के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काठगोदाम पुलिस और एसओजी ने भीमताल तिराहा से अंतरराज्यीय गैंग के तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो टवेरा बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


पुलिस गैंग के सरगना सहित अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। यह गैंग चोरी के वाहनों को नागालैंड और असम के सिलीगुड़ी में काफी संख्या में बेच चुका है।  

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पत्रकारों को बताया कि कैनाल रोड शीशमहल और फांसी गधेरा तल्लीताल से 6 अक्तूबर की रात दो टवेरा चोरी हुई थी। इस मामले में अल्मोड़ा जिले के मनान कलेर गांव निवासी अनीता ब्राड पत्नी अनिल ब्राड ने काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

चोरी के वाहनों को बरामद करने के लिए एसपी सिटी यशवंत सिंह के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। टीम में शामिल थानाध्यक्ष केआर पांडेय, एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, संजय पूनिया और सत्येंद्र गंगोला ने भीमताल तिराहा से बुधवार को चेकिंग के दौरान चोरी हुए दोनों वाहनों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में हरियाणा के रोहतक गढ़ी निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र सुखबीर सिंह, गाजियाबाद जिले के महागुनपुर अपार्टमेंट निवासी राजू शर्मा (मूल निवासी मानगढ़ी अलीगढ़) और गाजियाबाद जिले के शहजादपुर मुरादनगर निवासी ललित कुमार पुत्र ब्रह्म दत्त शामिल हैं।

पूछताछ से पता चला कि यह गैंग दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सस्ते में खरीदता है। इन वाहनों को कबाड़ में कटवाने के बाद उसी कलर की गाड़ी चुराता है। इसके बाद काटी गई गाड़ी के नंबर को चुराई गई गाड़ी पर लगाकर नागालैंड और सिलीगुड़ी में बेचता है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि इस गैंग का आरिफ हर प्रकार के वाहनों के लॉक तोड़ने में एक्सपर्ट है। वह हरियाणा के नूह मेवात का रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है। इस गैंग का नेटवर्क यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक फैला है।

गिरफ्तार लोगों के आपराधिक रिकार्ड के बारे में पुलिस ने हरियाणा और यूपी पुलिस से जानकारी मांगी है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें