दिव्यांगों के लिए चंडीगढ़ में रोजगार मेला आयोजित
- फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव में 15 फरवरी को जिले में 3491 दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक दिव्यांग मतदाओं में से करीब 2000 दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग जिनकी दिव्यांगता 50 प्रतिशत से अधिक है के उपरांत 409 दिव्यांगों के द्वारा मतदान केंद्र तक जाने के लिए सहायक उपकरण की सुविधा मांगी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि चार स्वैच्छिक संस्थाओं ने जो दिव्यांगजनों के क्षेत्र में कार्यरत हैं, ने सहायता उपकरण उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है। प्रत्येक वाहन में एक सरकारी कर्मचारी के अलावा एनएसएस के कैडिट की मदद ली जाएगी। दिव्यांगों को मतदान स्थल तक ले जाकर मतदान के लिए 53 व्हील चेयर, 16 बैसाखी, 50 वाकर, 54 स्ट्रेचर की व्यवस्था की गई है।